भदोही:जिलाधिकारी ने किया राजनीतिक दलों के साथ ईवीएम मशीनों के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण
रिपोर्ट: असरफ संजरी
भदोही। जिलाधिकारी विशाल सिंह ने लोकसभा सामान निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत आज ईवीएम मशीनों के 393- ज्ञानपुर स्ट्रांग रूम को विभिन्न राष्ट्रीय व मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खोला गया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा मशीनों का अवलोकन किया गया। इस दौरान स्ट्रांग रूम खोलने से लेकर पुनः सील करने तक की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई गई। सभी प्रतिनिधियों ने निरीक्षण के उपरांत संतोष व्यक्त किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मशीनों के सुरक्षित परिवहन और उनके रखरखाव को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सुनिश्चित करने हेतु ईवीएम प्रभारी को जरूरी निर्देश दिया, कहा कि ईवीएम मशीनों के संदर्भ में राजनीतिक दलों के साथ संवाद बनाए रखें। उन्होंने राजनीतिक दलों से भी सहयोग का अनुरोध किया। उन्होंने गार्ड रजिस्टर्ड सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देशित संबंधितों को दिए