बलिया:कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने समाज सेवा मे समर्पित रही समाज सेविका स्व. रजवतिया देवी को अर्पित की श्रद्धांजलि

रिपोर्ट:संजय सिंह

रसड़ा (बलिया) क्षेत्र के कमतैला गांव की समाज सेविका स्व. रजवतिया देवी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन मंगलवार को पूर्व प्रधान शिवजी राजभर एवं भाजपा के पूर्वी मंडल के महामंत्री गुडडु राजभर के आवास पर आयोजित की गई। जिसमें सैकड़ों संख्या में लोगों ने उन्हें भावपूर्ण स्मरण करते हुए उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में आये प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने समाज सेविका स्व. रजवतिया देवी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि रजवतिया देवी का सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन आदर्श पूर्ण रहा। उन्हें समाज सेवा के लिए सदा याद किया जाता रहेगा। उन्होंने गरीबों, असहायों, पीड़ितों एवं शोषितों के न्याय के लिए व विकास के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। इस कार्यक्रम संयोजक शिवजी राजभर व गुड्डु राजभर ने सभी का अभिवादन करते हुए समाज सेविका स्व. रजवतिया के आदर्शों को याद कर उनकी कार्यो व समाजिक किये गये कार्यो के पद चिन्ह पर आत्मसात करने का आह्वान किया।

रसड़ा के कमतैला में समाजसेविका स्व. रजवतिया देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button