बलिया:लोक कल्याण महाविद्या स्तोत्रम् यज्ञ व राम कथा का हुआ समापन

संजय सिंह प्रेस रिपोर्टर बलिया

रसडा़(बलिया)रामनगर रसडा़ शिव मंदिर पर हो रहे लोक कल्याण लोक मंगल सर्वजन कल्याण हेतु श्री महाविद्या स्तोत्रम् ग्यारह दिवसीय, ग्यारह कुन्डलीय यज्ञ व श्री राम कथा का समापन मंगलवार को विधि विधान से हवन पूजन व भण्डारे के साथ सम्मपन्न हो गया। ज्ञात हो कि यह यज्ञ अनुष्ठान आठ मार्च को कलश यात्रा के साथ शुभारम्भ हुआ और उन्नीस मार्च को विशाल भण्डारे के समापन हुआ। हो रहे राम कथा मे महाराज ने कहा कि भगवत कथा सुनने व सतसंग से मनुष्य का जीवन सफल हो जाता है वह अपने जीवन मे जाने अन्जाने मे कोई कुछ गलति भी किया रहता है वह भगवत कथा श्रवण करने से कटित हो जाता है भगवन अनने भक्त को परखते है जो मनुष्य अपने जीवन काल मे भगवान को स्मरण याद करता है उनके नाम का जप करता वह उसका हो जाते है उसके जीवन मे कभी कोई कष्ट नही आता है जिसे मानव समाज को थोड़ा समय निकाल भजले हरि नाम होई मानव का कल्याण जिसे मै अपने जीवन मे लोगो के बीच जाकर सम्पर्क कर हरि नाम कथा व यज्ञ के लिए प्रेरित करता हूं जो बलिया जनपद के रामनगर मे लोग धन्य है कि हमे यह पुनित कार्य यज्ञ अनुष्ठान व राम कथा कहने का अवसर दिया है जिसे इस क्षेत्र के लोगो का अभार व्यक्त करता विशेष कर ग्यारह दिवसीय यज्ञ अनुष्ठान मे 11लोग इस कार्य को सहयोग कर सफल बनाया उनका अभारी हूं इस अवसर पर वहा के सम्मानित लोग व ग्यारह लोग जो यज्ञ मे हवन पुजन मे भाग लेकर सम्पन्न् कराया सम्मानित किया जिसे वे लोग महाराज जी से आशिर्वचन लिया और विशाल भण्डारे में वहां के उपस्थित जनमानस प्रसाद रूपी अहार ग्रहण किया।इस अवसर ग्राम प्रधान सहित सम्मानित बड़े बुजुर्ग बुद्धिजीवि महिला बच्चे आदि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button