गाजीपुर:दो बच्चे की माँ का आया मजदूर पर दिल: सारी शानो शौकत छोड़ सैकड़ो के बिच तहसील में प्रेमी से रचाई शादी,पति और दो मासूम बच्चे के छलके आँसू

जखनिया गाज़ीपुर। ज़खनिया तहसील परिसर में आज सुबह 11बजे से शाम तक दो बच्चों की माँ और पति तथा प्रेमी सहित परिजनों में हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा लोग देखते रहे। अंत में पति का तरस आया और अधिवक्ता के मौजूदगी में ₹100 के स्टांप पर विवाह विच्छेद कर तहसील के मंदिर में सिंदूरदान और जयमाला कर दी । तहसील परिसर में जमकर भीड़ उमड़ी रही और लोग सेल्फी लेते रहे।

मालूम हो कि भुडकुड़ा कोतवाली अंतर्गत जलालपुर धनी के इंदल कुमार की शादी अक्टूबर 2012 में भुडकुंडा थाना क्षेत्र के सदरजहांपुर गांव निवासी सुशीला देवी से हुई थी। पति-पत्नी में 10 वर्षों तक अच्छे संबंध रहे। इसके संबंध से दो बच्चे एक लड़का अनिकेत राम 11वर्ष,एक पुत्री अमृता 7 वर्ष पैदा हुई। इसी बीच पति इंदल कुमार ओमान देश चला गया। जंहा अच्छे कंपनी में काम करके परिजनों को पैसा भेज कर जीवकोपार्जन चलाता था। लेकिन इसी बीच इंदल कुमार के घर पर हैंड पंप की बोरिंग करने आया मजदूर से सुशीला देवी का प्रेम बढ़ गया। विवाहिता का प्रेम इस कदर बढ़ गया कि दोनों साथ जीने मरने का कसम खा लिए और अपने पति और दो बच्चे को की मोह माया छोड़ दी।

वरिष्ठ अधिवक्ता रजनीकांत पांडे ने कहा कि पति-पत्नी के रजामंदी के बाद विवाह विच्छेद के बाद विवाहिता सुशीला देवी ने अपने पति बच्चों और परिजनों के मौजूदगी में प्रेमी के साथ हनुमान जी के मंदिर में सिंदूरदान जयमाला पहनाकर शादी रचाई।

अंत में शादी की बाद प्रेमी के साथ जा रही पत्नी को देखकर पति के भी आंखों से आंसू छलक गया और मीडिया से रोते हुए अपना दर्द बताते हुए कहा कि ओमान से लाखों रुपया दिया देता था लेकिन मैं इतना नहीं समझ पाया की पत्नी का ऐसी हालत होगी हालांकि दो बच्चों को पाकर मैं काफी खुश हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button