आजमगढ़:शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़:अहरौला थाने की पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।वादिनी मुकदमा थाना अहरौला जिला आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी कि विपक्षी शुभम यादव पुत्र सूर्यदेव यादव उम्र 19 वर्ष निवासी छितौना थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ द्वारा वादी मुकदमा को शादी का झांसा देकर 02 साल तक दुष्कर्म किया गया तथा वादिनी के इच्छा के विरूद्ध गर्भपात कारिक करना तथा विरोध करने पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी गयी, के सम्बंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 026/24 धारा 376/313/504/506 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। गुरुवार को उ0नि0 राकेश कुमार तिवारी मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त शुभम यादव पुत्र सूर्यदेव यादव उम्र 19 वर्ष निवासी छितौना थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ को चाँदनी चौक तिराहे के पास से पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।






