आजमगढ़:किशोरी का अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़: रौनापार थाने की पुलिस ने किशोरी का अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।वादिनी मुकदमा थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 04.03.2024 को समय करीब 12.00 बजे रात्रि को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादिनी की पुत्री उम्र करीब 16 वर्ष को घर से भगा ले गया है, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 87/2024 धारा 363/366 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
विवेचना के दौरान अन्तर्गत धारा 161 व 164 द0प्र0सं0 तथा मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई व अभि0 सचिन कुमार पुत्र रामविजय भारती निवासी अजगरा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ का प्रकाश में आया जिसके विरूद्ध जुर्म धारा 363/366/376 भादवि व 3/4 पाक्सों एक्ट में अग्रिम विवेचना की जा रही है। गुरुवार को उ0नि0 अखिलेश सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सचिन कुमार पुत्र रामविजय भारती निवासी अजगरा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को ग्राम हाजीपुर ढ़ाला से हिरासत पुलिस मे लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button