आजमगढ़:भीटकासो गांव के ग्रामीणों में दौड़ी खुशी की लहर

आजमगढ़:भीटकासो गांव के ग्रामीणों में दौड़ी खुशी की लहर,उपजिलाधिकारी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर अवरुद्ध किए गए रास्ते को खुलवाया रमेश मौर्य के द्वारा लगभग आधा दर्जन घर के आने जाने वालों का रास्ता बाउंड्री वॉल करके बंद कर दिया गया था । ‌जिसकी शिकायत किरन वर्मा ने किया इस उपजिलाधिकारी ने लेखपाल को जांच कर आदेश दिया लेखपाल द्वारा जांच कर रिपोर्ट दिया गया कि । लगभग आधा दर्जन घरों का रास्ता बंद है। जो न्याय हित से परे है। इस पर उपजिलाधिकारी ने तहसीलदार मेंहनगर को टीम गठित कर मौके पर पहुंचकर रास्ता खाली करवाने का आदेश दिया। इस अनुपालन के क्रम में कल दिनांक 20 /3/2024 को तहसीलदार मेंहनगर ने भारी भरकम फोर्स लेकर बने हुए बाउंड्री वॉल को गिरवा दिया। और आधा दर्जन घरों के आने जाने वालों का रास्ता खुल गया। जिसे लेकर ग्रामीणों में खुशी व्याप्त है और उपजिलाधिकारी को बधाई दी जा रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button