आजमगढ़: साइबर फ्राड के 32328 रूपये वापस कराया

आजमगढ़: साइबर फ्राड के 32328 रूपये वापस कराया गया,आवेदक देलशेर आलम पुत्र अब्दुल खालिद निवासी मथुरापुर थान देवगांव आजमगढ़ के द्वारा थाना स्थानीय के साईबर डेस्क पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि फ्लिपकार्ट के सामान रिफण्ड के पैसे देने के लिए Rust App डाउनलोड कराकर आवेदक के खाते से 64656 रूपये ट्रान्सफर कर लिया गया। जिसके सम्बन्ध पर थाना स्थानीय पर साइबर शिकायत संख्या 33105230071464 तथा मु0अ0सं0 228/2023 धारा 419,420 भादवि व 43(ए) आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना नि0अ0 श्री रूद्रभान पाण्डेय द्वारा किया जा रहा है। 19.03.2024 को कम्प्यूटर ऑपरेटर नवीन कुमार वर्मा मय साईबर टीम थाना देवगांव आजमगढ़ द्वारा आवेदक के खाते में 32328 रूपये वापस कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button