आजमगढ़:किशोरी को अगवाकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़: रानी की सराय थाने की पुलिस ने किशोरी को अगवाकर दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानान्तर्गत एक महिला उपस्थित थाना आकर एक लिखित तहरीर दी कि विपक्षी 01. राज पटेल पुत्र रामराज 2. सुनील पटेल पुत्र गण रामराज 3. रामराज पुत्र स्व0 राजपत पटेल शाहखजुरा थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ अभि0गण द्वारा वादिनी की पुत्री उम्री करीब 15 वर्ष को बहला-फुसला कर भगा ले गये है, के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 76/24 धारा 363/507 भादवि बनाम 03 नफर पंजीकृत किया गया । विवेचना दौरान मुकदमा उपरोक्त से सम्ब्धित अपह्ता की बरामदगी तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी किया गया जिसके आधार पर धारा 366/376 भादवि ¾ पास्को एक्ट की बढोत्तरी किया गया, शुक्रवार को उ0नि0 राजकेश्वर सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त राज पटेल पुत्र रामराज पटेल नि0 शाहखजुरा थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ को चेकपोस्ट शिवजी मन्दिर के पास से समय करीब 17.25 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया,गिरफ्तार अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button