अयोध्या:शहीद-ए-आजम भगत सिंह, शहीद सुखदेव व शहीद राजगुरु के बलिदान दिवस पर नगर निगम अयोध्या स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर सही समाज सेवा समिति के अध्यक्ष द्वारा पुष्पांजलि का किया गया आयोजन

प्रशांत शुक्ला, ब्यूरो चीफ, अयोध्या।
शहीद स्मारक सेवा समिति अयोध्या द्वारा अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह पूर्व पुलिस उपाधीक्षक के निर्देशन में 23 मार्च शहीद-ए-आजम भगत सिंह, शहीद सुखदेव व शहीद राजगुरु के बलिदान दिवस पर नगर निगम अयोध्या सिथत शहीद भगतसिंह के प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन प्रीतम सिंह नत पूर्व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में किया गया सर्व प्रथम राजेंद्र प्रताप सिंह व प्रीतम सिंह नत के साथ पुष्पांजलि अर्पित किया तत्पश्चात वरिष्ठ विनोद कुमार शर्मा, इं उमेश चन्द्र, कवींद्र साहनी, अभय कुमार सिंह एडवोकेट, पूर्व सैनिक हवलदार सूरज सिंह, राम करन उपाध्याय, सुषमा श्रीवास्तव व ओमप्रकाश सिंह नाहर ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया मीडिया प्रभारी मानव मेहरोत्रा ने जानकारी दी।



