बलिया:कूड़ा फेकने को लेकर हूए संघर्ष मे चार महिलाएं सहित नौ घायल

रिपोर्ट:संजय सिंह बलिया प्रेस
रसड़ा (बलिया) कोतवाली अन्तर्गत भेलाई गांव में शनिवार को सबेरे विवादित भूमि पर कुड़ा फेंकने को लेकर हुए संघर्ष में चार महिलाएं सहित नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव के पोखरी पर बनाए गए घरों में चल रहे पुरानी रंजिश शनिवार को सबेरे उस समय खुल कर सामने आ गई जब कुड़ा फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठियां चलनी शुरू हो गई। इस संघर्ष में एक पक्ष से रिंकू यादव (32), तन्नु यादव (16), मधु यादव (29) तथा राजकुमारी (40), भानू प्रताप यादव (35) के साथ-साथ दूसरे पक्ष से नीशू यादव (28), मुन्ना यादव (23), विशवेश्वर यादव (28) तथा शंभुनाथ यादव (44) गंभीर रूप से लहुलूहान हो गए। सभी घायलों को पुलिस अपने संरक्षण में रसड़ा अस्पताल ले आयी जहां उपचार चल रहा है।



