भदोही:वोट देना, महिला समर्पण का प्रतीक -जिला निर्वाचन अधिकारी
25 मई को शत प्रतिशत मतदान हेतु संकल्पित स्वीप टीम- मुख्य विकास अधिकारी

25 मई को शत प्रतिशत मतदान के लिए संकल्पित हुई “नारी शक्ति“
रिपोर्ट: असरफ संजरी
भदोही। भारत निर्वाचन आयोग व मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 के मंशानुरूप जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन व निर्देशन में नोडल अधिकारी स्वीप/मुख्य विकास अधिकरी यशवंत कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में 25 मई को शत प्रतिशत मतदान के लिए संकल्पित जनपद के विभिन्न स्कूल कालेजों, कार्यालयों, संस्थाओं द्वारा मतदाता जागरूकता द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रतिदिन संचालित किये जा रहे है। प्रभारी अधिकारी स्वीप ने बताया कि सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम अर्थात स्वीप के अन्तर्गत जनपद में मतदान का प्रतिशत बढ़ाये जाने हेतु विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर जनपदवासियों को अनिवार्य रूप से 25 मई को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज मुख्य विकास अधिकारी के प्रवेक्षण में “मतदाता जागरूकता हेतु एकदिवसीय महिला सशक्तिकरण कार्यशाला” का आयोजन विकासखंड डीघ सभागार में हुआ। जिसमें समूह सखियों, आजीविका सखियों, बैंक सखियों और अन्य कैडरों के साथ खंड विकास अधिकारी दिलीप कुमार की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में गहन उन्मुखीकरण किया गया।जिसमें समस्त डीएमएम और कंप्यूटर ऑपरेटर उपस्थित रहे। लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा निर्वाचन में जनपद में 25 मई को मतदान में आधी आबादी की पूरी भागीदारी को सुनिश्चित करने हेतु उन्हें विभिन्न आयामों पर प्रोत्साहित प्रेरित किया गया। विभिन्न स्लोगन, नारो-“नारी शक्ति, लोकतंत्र की पहचान!”, “महिला सशक्त, राष्ट्र समृद्धि का कारण!”,”वोट देने से ही समाज में परिवर्तन!”,. “महिला सक्षम, सरकार में सहायक!”,. “नारी नेतृत्व, समृद्ध भविष्य का मार्गदर्शन!”, “शिक्षित महिला, समृद्ध भारत का निर्माण!”, “नारी सम्मान, देश की शान!, “महिला मतदान, लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा!”,”वोट दें, समृद्धि में योगदान!”, “महिला सुरक्षित, समृद्धि सुनिश्चित!”,”नारी उत्थान, राष्ट्र का समृद्धिशील भविष्य!”, “वोट दो, महिला सशक्ति में योगदान करो!”,”महिला साकार, समृद्ध भविष्य की दिशा!,. “नारी निर्णायक, देश का सार्थक भविष्य!”, “वोट देना, महिला समर्पण का प्रतीक!”, “महिला समर्थ, राष्ट्र समृद्धि में योगदान!”,”नारी उत्थान, विकास की ओर प्रगट!”,”वोट दो, समृद्ध भविष्य बनाओ!”, “महिला शक्ति, लोकतंत्र का आधार!” पर बल देते हुए उन्हें लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मतदान के महत्व पर जोर दिया गया। प्रभारी अधिकारी स्वीप/मुख्य विकास अधिकारी यशवंत कुमार सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा निर्धारित तिथिवार व रूटप्लान के अनुसार विभिन्न विभागों के समन्वय से स्कूटी रैली, मैराथन, मेहदी प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, ई-रिक्शा रैली, दिव्यांगजन रैली, आशा एएनएम, ग्राम प्रधान, कोटेदारों द्वारा साईकिल, मोटरसाइकिल रैली, मतदाता जागरूकता संगोष्ठी आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे, जो जनपद में शत्-प्रतिशत मतदान कराने हेतु संकल्पित है।



