देवरिया :स्वच्छ जल सपना ठेकेदार काम छोड़कर भागे
भलुअनी विकास खण्ड के ग्राम गड़ेर हर घर नल योजना धराशाई

रिपोर्टर विनय मिश्र बरहज देवरिया।
देवरिया : जल जीवन मिशन के तहत हर घर स्वच्छ जल पहुंचाने की योजना हर घर नल का हाल बेहाल है। कहीं पाइप आधा अधूरा बिछाकर छोड़ ठेकेदार ने छोड़ दिया है तो कहीं टँकी ही नही बनी है। लिहाजा स्वच्छ जल ग्रामीणों के लिए सपना बना हुआ है। ठेकेदारों की मनमानी और अफसरों की लापरवाही शासन की मंशा पर भारी पड़ रही है। जिसका खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे है।
जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने एक सप्ताह पूर्व जल जीवन मिशन की कार्यदाई संस्था के जिम्मेदारों संग योजना की समीक्षा बैठक में जिम्मेदारों को सख्त निर्देश देते हुए कहा था कि जिन गांवों में कार्य प्रारंभ हो चुका है उसे किसी भी दशा में 31 मार्च 2024 तक पूरा कर लाभार्थियों को स्वच्छ जल मुहैया कराया जाए, विभागीय जिम्मेदारों की बेपरवाही का आलम यह है कि जिन गांवों में लगभग दो साल पहले कार्य प्रारंभ हुआ वहां 30 प्रतिशत कार्य अब तक नहीं हो पाया है और कार्यदाई संस्थाएं काम बंद कर रफूचक्कर हो गई है। भलुअनी विकास खण्ड के ग्राम सभा गडेर में लगभग दो साल पहले जल जीवन मिशन योजना के तहत पाइप लाइन के विस्तारीकरण और टैंक निर्माण का कार्य शुरू हुआ। यह कार्य 31 मार्च 2024 में पूरा होना था।परंतु 30 प्रतिशत कार्य कर कार्यदाई संस्था काम छोड़कर भाग खड़ी हुई है। विभागीय अफसर भी संस्थाओं की मनमानी का रोना रो रहे है।
……………………..
स्वच्छ जल की टूट रही आस
सोनूघाट: घर की चौखट तक टोटी का स्वच्छ जल मिलने की आस टूटने लगी है। देवेंद्र पाण्डेय, पतिराज रंगवा, रामचंद्र पाण्डेय, आलोक शाही, अवनीश उपाध्याय, हरिशंचंद्र चौरसिया, विजय चौरसिया, जगन्नाथ चौरसिया आदि ने बताया कि वर्ष बीत जाने के बाद भी सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी बनाने का काम पूरा नहीं किया गया जिससे आज हम सभी दूषित जल पीने पर मजबूर है। ग्रामीणों ने बताया कि गाँव में कहीं पाईप बिछाया है तो कहीं ठेकेदार गड्ढा खोद कर गायब है।
दूषित जल पीने को मजबूर ग्रामीण, गंभीर बिमारियों के प्रति आशंकित है।
……………………
कार्यदायीं संस्था की मनमानी के चलते कार्य में विलंब हुआ है। उसे नोटिस दी गई है। नया वेंडर लगाकर छः महीने में कार्य पूर्ण लिया जायेगा।
-अखिल आनंद, अधिशासी अभियंता जलनिगम।



