भदोही:घायल सपा नेता के बेटे से मिलने पहुंचे भदोही विधायक

विधायक जाहिद बेग ने कुशलक्षेम जाना और शीघ्र स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से कामना की

रिपोर्ट: असरफ संजरी

भदोही। समाजवादी पार्टी भदोही विधानसभा क्षेत्र के
कोषाध्यक्ष मुसीलाटपुर निवासी राजेश राय के पुत्र को देखने के लिए विधायक जाहिद बेग उनके घर पहुंचे। जहां पर घायल सपा नेता के पुत्र राहत राय का कुशलक्षेम जाना और शीघ्र स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से कामना की।पिछले दिनों भदोही-ज्ञानपुर मार्ग पर मुसीलाटपुर गांव में ही दो बाइकों के आमने-सामने हुई टक्कर में समाजवादी पार्टी के भदोही विधानसभा क्षेत्र के कोषाध्यक्ष राजेश राय के पुत्र राहत राय गंभीर रूप से घायल हो गए थे। भदोही के महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय से वाराणसी के बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में राहत को रेफर कर दिया गया था।‌ हालांकि उन्होंने बीएचयू के ट्रामा सेंटर में दिखाने के बाद वाराणसी के चांदपुर में स्थित एक निजी अस्पताल में बेटे को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां पर वें बेटे को लेकर एक हफ्ते तक भर्ती थे। वहां के चिकित्सकों ने उनके इलाज बेटे की सफलता पूर्वक सर्जरी की। चूंकि जबड़ा व चेहरे की हड्डी टूट जाने के कारण अभी राहत राय न तो बोल पा रहे और न ही कुछ खा पा रहे हैं। वें सिर्फ जूस पर ही चल रहे हैं। सपा नेता के बेटे के दुर्घटना की जानकारी होने के बाद विधायक जाहिद बेग उनके आवास पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने सपा नेता के घायल बेटे का कुशलक्षेम लिया।इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला सचिव राजकुमार यादव व वरिष्ठ नेता अयूब अंसारी बाबू भी साथ में मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button