आजमगढ़:पुलिस की देख रेख में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई होली

रिपोर्ट:रोशन लाल
बिलरियागंज/आजमगढ़:आजमगढ़ जिला के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों के साथ-साथ् बिलरियागंज बाजार में भी पुलिस की देखरेख मेंहर्षोल्लास के साथ होली का पर्व संपन्न हुआ।इस मौके पर बाजार और क्षेत्र के युवक तथा बच्चों ने होली की पूर्व संध्या पर होलिका दहन के लिए गांव गली और बाजार में घूम-घूम कर चंदा इकट्ठा किया। साथ ही साथ जैसे ही होलिका जलने का समय हुआ होलिका जलाकर फगुआ और कबीर गाते हुए अपने अपने घर को वापस हो गए। तथा सुबह होते ही गांव गली चट्टी चौराहों पर जहां छोटे-छोटे बच्चे प्रातः काल से ही आपस में रंग गुलाल लगाकर होली की खुशियों का इजहार कर रहे थे वही 9 से 10 बजे तक गांव गली और बाजार की सड़कों तथा चौक पर युवक एकत्रित होकर होली के गीत बजाकर खूब डांस किये तथा लगातार आपस में खूब होली खेले और एक दूसरे का कुर्ता फाड़कर भी कुर्ता फाड़ होली खेले। इस मौके पर थाना अध्यक्ष बिलरियागंज विनय कुमार सिंह ने सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह पुलिस पीएससीऔर मिलिट्री फोर्स तैनात कर रखी थी। जिससे शांति व्यवस्था कायम रहे।पुलिस के जवानों ने भी अपनी ड्यूटी को बखूबी अंजाम दिया। होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ । शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जवानों के साथ-साथ थाना अध्यक्ष बिलरियागंज विनय कुमार सिंह का योगदान काफी सराहनीय रहा। जो क्षेत्र मे चर्चा का विषय बना हुआ है।






