भदोही:कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन में बम होने की सूचना पर मच गया हड़कंप

रेलवे स्टेशन पर सीओ के नेतृत्व में जांच के लिए पहुंची पुलिस,इसके पहले ट्रेन हो चुकी थी वहां से आगे के लिए रवाना

रिपोर्ट: असरफ संजरी

भदोही। वाराणसी से चलकर मुंबई को जाने वाली अप 11072 कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन में बम होने की सूचना पर मंगलवार को भदोही रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। रेलवे कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी भदोही अजय कुमार चौहान भारी फोर्स के साथ ट्रेन की जांच करने पहुंचे। लेकिन तब तक ट्रेन आगे के लिए रवाना हो चुकी थी।सीओ अजय कुमार चौहान ने बताया कि रेलवे कंट्रोल रूम से सूचना प्रसारित हुई कि कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन में बम रखा हुआ है। ट्रेन को रोक लें वरना विस्फोट हो जाएगा। कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन मुंबई जाने वाली अहम ट्रेन में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। उन्होंने कहा कि कोतवाली पुलिस व डाग स्क्वायड टीम के साथ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को चेक करने के लिए पहुंचे। लेकिन तब तक ट्रेन आगे के लिए रवाना हो चुकी थी। हालांकि कोतवाली भदोही पुलिस के साथ ही साथ जीआरपी व आरपीएफ के जवानों के साथ डाउन कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन को चेक किया गया। सीओ अजय कुमार चौहान ने बताया कि ट्रेन के जंघई रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद वहां की पुलिस व आरपीएफ, जीआरपी के साथ ही साथ डाग स्क्वायड टीम द्वारा हर एक डिब्बे को चेक किया गया। लेकिन बम नहीं मिला। इससे यह लगता है कि किसी के द्वारा गलत सूचना दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button