देवरिया:हर्ष उल्लास के बीच मना विधायक का जन्मदिन
रिपोर्ट: विनय मिश्रा
बरहज देवरिया।बरहज, देवरिया। आज बरहज विधानसभा के विधायक दीपक मिश्रा शाका बाबा का जन्मदिन बरहज नगर के जयसवाल धर्मशाला में हर्ष उल्लास के बीच मनाया गया। जन्मदिन समारोह के कार्यक्रम का आयोजन बरहज नगर के अमित जायसवाल द्वारा की गई जिसमें अपने लोकप्रिय विधायक का जन्मदिन मनाने के लिए दलीय सीमा से ऊपर उठकर सभी दलों के लोगों ने विधायक का जन्मदिन मनाया ।इस मौके पर अपने जन प्रिय नेता के प्रति लोगों ने माल्यार्पण कर जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर बरहज विधायक दीपक मिश्रा शाका केक काटकर किया अमित जायसवाल, राजन जायसवाल,अमरजीत सोनकर,अर्जुन भारती, गुड्डू सोनकर ,राजीव मिश्रा, सोनाली सोनकर, खुशबू सोनकर मिली विश्वकर्मा भाजपा नगर अध्यक्ष विजय सिंह रिंकू, विनय मिश्र, मुरारी अग्रवाल, प्रदीप जायसवाल, अरविंद त्रिपाठी, रवि सोनकर, शंभू नाथ गुप्ता , बृजेश शर्मा अभयानंद तिवारी पूर्व मंडल अध्यक्ष, रविंद्र पाल,धनंजय सिंह, धर्मवीर सिंह पप्पू, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।