देवरिया:रौनक जयसवाल के घर पहुंच कर परिवार वालों को ढांढस बंधाया। रिपोर्टर विनय मिश्र
रिपोर्ट:विनय मिश्रा
बरहज/देवरिया। मंगलवार रौनक जायसवाल स्थानीय नगर के कांग्रेस नेता जितेन्द्रच जायसवाल का बड़ा पुत्र था। हर्ष चंद इण्टर कॉलेज बरहज से इण्टरमीडिएट का छात्र था तथा इसी साल इण्टर की परीक्षा दिया था।घर में छोटे भाई व बहन और मां अनीता देवी का रो – रोकर बुरा हाल था।आज दोपहर बाद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामजी गिरि, ब्लाक अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, वरिष्ठ नेता विजय कुमार गुप्त, ब्यास दुबे, कांग्रेस सेवादल के रमाशंकर यादव, मनोज राव,भोला तिवारी, रवि प्रकाश तिवारी आदि घर पर पहुंच कर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। कांग्रेस नेताओं के साथ – साथ नगर के संभ्रांत नागरिकों एवं शुभचिंतकों का मृतक रौनक जायसवाल के घर तांता लगा रहा।