बलिया:शिक्षा सर्वांगीण विकास का अमुल्य साधन है
शहबान इण्टरनेशनल स्कूल के शुभारम्भ पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा जीवन मे अमूल्य है

सीबीएससी बोर्ड पढाई का उत्कृष्ट व्यवसाय
रिपोर्ट:संजय सिंह
नगरा (बलिया) शहबान ग्रूप के तत्वाधान मे सीबीएससी बोर्ड के पैटर्न पर शहबान इण्टरनेशनल स्कूल का शुभारम्भ बुधवार को समारोह पूर्वक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मन्त्री ओमप्रकाश राजभर व सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करके दीप प्रज्जवलित कर, कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। साथ ही सीबीआईएससी बोर्ड द्वारा संचालित नर्सरी से कक्षा आठ तक के बच्चों का प्रवेश आरम्भ भी हो गया है। शहबान ग्रूप के चेयरमैन इस्तियाक अहमद व मैनेजर इम्तियाज अहमद द्वारा आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा से ही विकास सम्भव है जिसके ग्रहण करने से जीवन पूर्णतया आगे के तरफ बढता है। गांव के गरीब किसान, महिला, नौजवान, के विकास का एक सबसे मजबूत रास्ता शिक्षा है। ऐसे क्षेत्र मे यह स्कूल लोगों के भलाई का सबसे बडा सूत्र है। सांसद ने कहा कि आज जिस तरह हमारी हर क्षेत्र मे शिक्षा से महारत हासिल हो रही है वह ऐसे सेवा का भाव रखने वाले परोपकारी लोगों समाज मे बहुत बडा महत्व है। प्रधानाचार्य अविनाश तिवारी ने आगन्तुकों का आभार प्रकट करते कहा कि शिक्षा के क्षेत्र मे अद्वितीय व्यवस्था के साथ आधुनिक साज सज्जा में नर्सरी से कक्षा आठ तक के छात्रों को मुफ्त मे प्रवेश दिया जाएगा। बिना मां बाप के बच्चे अगर पढाई करें तो उन्हे विद्यालय परिवार मुफ्त मे शिक्षा की व्यवस्था देगा अपने आप मे भावनात्मक अच्छी संवेदनशील सोच है। प्रधानाचार्य अविनाश तिवारी ने आगन्तुकों का आभार प्रगट करते कहा कि शिक्षा के क्षेत्र मे अद्वितीय व्यवस्था के साथ आधुनिक साज सज्जा में नर्सरी से कक्षा आठ तक के छात्रों को मुफ्त मे प्रवेश दिया जाएगा।इस मौके पर विधायक हंसू राम, पूर्व मंत्री छट्टठू राम, आलोक शुक्ला, उमाशंकर सैनी, जय प्रकाश जायसवाल आदि रहे। स्वागत मे राजकुमार एंकर के नेतृत्व मे सांस्कृतिक कार्यक्रम ने लोगो का भरपूर मनोरंजन किया।



