आजमगढ़:आउट ऑफ स्कूल बच्चों के विशेष प्रशिक्षण हेतु नोडल अध्यापकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

मुहम्मदपुर /आजमगढ़।आउट आप स्कूल बच्चों के विशेष प्रशिक्षण हेतु नोडल अध्यापकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बृहस्पतिवार से प्रारंभ हुआ।
ब्लॉक संसाधन केंद्र मुहम्मदपुर पर सर्वप्रथम रवि प्रकाश खंड शिक्षाधिकारी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलं कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया ।
इस तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण में समस्त विद्यालयों के नोडल शिक्षक प्रशिक्षण में प्रतिभा कर रहे हैं। प्रशिक्षण में एआरपी विजय पायलट, राधेश्याम यादव, वीरेन्द्र यादव,उमाशंकर ने प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से बताया खंड शिक्षाधिकारी द्वारा नोडल अध्यापकों को यह दिशा निर्देश दिया गया कि आउट ऑफ स्कूल बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाए सरकार द्वारा जो भी सुविधा उन लोगों को दी जा रही हैं उसका उपयोग कर उन बच्चों को शिक्षित किया जाए। इस प्रशिक्षण में मुख्य रूप से अंजनी कुमार मिश्र, घनश्याम उपाध्याय ,अबू गानिम, विजय बहादुर, दयाशंकर, अशोक कुमार, योगेश पाल आदि लोग प्रतिभाग किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button