देवरिया:छात्र के निधन पर कांग्रेसियों ने जताया शोक

रिपोर्ट:विनय मिश्र

बरहज, देवरिया।बरहज, देवरिया। स्थानीय नगर क्षेत्र के कांग्रेस नेता जितेन्द्र जायसवाल के बड़े पुत्र रौनक जायसवाल (18 वर्ष)के नदी डूबने से असमय हुए निधन पर कांग्रेसियों ने गहरा शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। रौनक जायसवाल स्थानीय नगर के हर्ष चंद इण्टर कालेज में 12 वीं का छात्र था और इस बार इण्टर की परीक्षा में शामिल हुआ था। इसके असमय निधन से परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कांग्रेसियों ने आज कांग्रेस कार्यालय पर शोक प्रकट करते हुए पीड़ित परिवार को इस दुःख को सहने की ईश्वर से प्रार्थना की।शोक प्रकट करने वालों में मुख्य रूप से पीसीसी सदस्य मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, जिला सचिव संतोष तिवारी, भोला तिवारी, विजय कुमार गुप्त नेता जी, मनोज राव, ब्यास दुबे, विजय कुमार सोनकर, रमाशंकर यादव,नरेश चंद, दीनानाथ यादव,रवि प्रकाश तिवारी, सुरेन्द्र कुशवाहा,इमरान मलिक, इसराइल अली आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button