माफिया मुख्तार अंसारी की मौत से आजमगढ़ प्रशासन अलर्ट,आधी रात को सड़क पर उतरे पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य,सभी स्थानों पर पुलिस को किया गया एक्टिव

यूपी की बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत के बाद पूरा प्रदेश हाई अलर्ट मोड में आ गया है। इसी क्रम में मऊ- गाजीपुर के साथ आजमगढ़ में भी सुरक्षा व्यवस्था की चुस्त दुरुस्त कर दिया गया है। आधी रात को जिले के पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा एसपी सिटी शैलेंद्र लाल सहित बड़ी संख्या में पुलिस के आला अधिकारी ने जिले के पहाड़पुर, तकिया ,शहर कोतवाली मातबर गंज ,मुख्य चौक, आसिफगंज,पहाड़पुर पुरानी कोतवाली सहित कई मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र का भ्रमण किया। अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स के जवान के भी पेट्रोलिंग में शामिल किया गया।आजमगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि चुनाव को लेकर लगातार जिले में अलर्ट बनी हुई है इसके साथ सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। जिले के सभी स्थानों पर डायल 112 को सक्रिय सक्रिय कर दिया गया है सोशल मीडिया को अलर्ट किया गया है किसी तरह की अफवाह फैलाने वाले लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि किसी तरह की अफवाह फैलाने वालों और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इसके साथ ही जनपद के जितने भी संवेदनशील पॉइंट है। चाहे वह क्रीम के पॉइंट ऑफ व्यू से हो या सांप्रदायिक या चुनावी सभी पर पुलिस की पीकेटिंग की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही जिले के सभी बॉर्डर वाले क्षेत्रों पर चेकिंग की जा रही है जनपद में पूरी तरह से सामान्य स्थिति है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button