कन्हैया कुमार को इस सीट से टिकट देकर चौंका सकती है कांग्रेस
बिहार:लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस बार का चुनाव बेहद खास होने वाला है। जहां एक ओर बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने 400 पार सीटों का लक्ष्य रखा है तो वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडिया गठबंधन भी कड़ी टक्कर देने में जुटा है।इस बीच खबर है कि कांग्रेस कन्हैया कुमार को लोकसभा चुनाव के मैदान में उतार सकती है।बेगूसराय से चुनाव लड़ चुके हैं कन्हैया कुमार कहा जा रहा है कि वे भागलपुर से चुनाव लड़ सकते हैं। कन्हैया कुमार 2019 में बेगूसराय से चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस बार कांग्रेस कन्हैया कुमार को भागलपुर से टिकट देकर चौंका सकती है। आपको बता दें कि बिहार में महागठबंधन के बीच सीट शेयरिंग तय हो चुका है। आरजेडी 26 और कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।