मऊ:पूर्वब्लाकप्रमुख सुजीत के नेतृत्व मे सपा मुखिया अखिलेश का मना जन्मदिन

रिपोर्ट:अशोकश्रीवास्तव ब्यूरोप्रमुख।
घोसी। घोसी नगर स्थित विधायक सुधाकर सिंह के कार्यालय पर मंगलवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख डा सुजीत सिंह के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने केक काट कर सपा मुखिया एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्म दिन मनाया। इस अवसर पर सुजीत सिंह कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल पहुँच कर मरीजो के बीच फल आदि का वितरण किया।
पूर्व ब्लाक प्रमुख डा सुरजीत सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी पीडीए के मजबूती के बल पर प्रदेश में लोकप्रिय हो रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार से लोगों का मोह भंग हो चुका है। कमीशन खोरी चरम सीमा पर है। अधिकारी, कर्मचारी बेलगाम हो कर मनमानी कर रहे है।
इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह, सालिम प्रधान, यादवेंद्र प्रधान, फजलू रहमान, रामभवन चौहान, रामभवन राम, संदीप यादव, डिम्पल राम, अमित राजभर, हरिकेश चौहान, नितीश यादव आदि कार्यकर्ता, शुभचिंतक आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button