ग़ाज़ीपुर हिंदू मुस्लिम तहजीब का मिसाल है जखनिया का रोजा इफ्तार दावत: लोक कल्याण के लिए मुस्लिम भाइयों ने की नमाज अदा
रिपोर्ट सुरेश पांडे
जखनिया गाजीपुर। जखनिया कंपोजिट विद्यालय पर प्रधान नंदू गुप्ता की तरफ से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रोजा इफ्तार पार्टी की दावत दी गई। जिसमें हिंदू मुस्लिम भाइयों ने शामिल होकर रोजा इफ्तार पार्टी को परंपरा का निर्वहन किया। साथ ही लोक कल्याण और अमन चैन के लिए मुस्लिम भाइयों ने नमाज अदा किया।
समाज सेवी शमीम अंसारी ने कहा कि एक माह का रमजान महापर्व काफी सौहार्द पूर्व मनाया जाता रहा है।यह त्यौहार हजारों वर्षो से चली आ रही मुस्लिम भाइयों का पर्व है।जिसको हिंदी मुस्लिम भाई मिलजुल कर धूमधाम से मनाते हैं। जखनिया का रोजा इफ्तार पार्टी भी एक परंपरा बन चुकी है जो कई वर्षो से गंगा जमुनी तहजीब का मिसाल कायम कर हिंदू मुस्लिम भाई रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल होकर मुल्क के अमन चैन की प्रार्थना करते हैं।
प्रधान नंदू गुप्ता ने कहा कि धर्मनिरपेक्ष देश में हिंदू ,मुस्लिम सिख ,इसाई भाइयों के साथ एक दूसरे के पर्व में भाईचारे के साथ त्योहार को मनाना चाहिए। जखनिया में रोजा इफ्तार पार्टी हर वर्ष के बाद इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें हिंदू मुस्लिम भाई शामिल होकर एक दूसरे के अमन चैन की कामना किए।
इस मौके पर प्रधान नंदू गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि अशोक गुप्ता, शमीम अंसारी, सर्वा नंद चौबे,पांचू मौर्या,सुदामा यादव,लाला यादव,हीरा मौर्या,टुनटुन,जलील गार्ड, मोनू मिया,भोला अंसारी,हैदर मास्टर,इमरान खान,मोनू पाण्डेय,शिप्पू गुप्ता, खरचू गुप्ता,गुड्डू गुप्ता,बिरजू गुप्ता,संतु गुप्ता,धीरज गुप्ता ,शेरू गोड,प्रशांत सिंह , विजय मद्धेशिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।