भदोही सीएम के निर्देश पर लखनऊ से एक टीम आज मार्ट का निरीक्षण किया

तत्कालीन सीओए का प्रयास रंग लाता नजर आ रहा है।

भदोही।पिछले अक्टूबर 2023 एक्सपो मार्ट में आयोजित चार दिवसीय अंतरर्राष्ट्रीय कालीन मेले में यूपी के मुखिया सीएम योगी आदित्य नाथ का आना उद्योग हित में सार्थक होता नजर आ रहा है।शनिवार सीएम के निर्देश पर यूपी से एक टीम मार्ट पहुची और मार्ट का निरीक्षण किया।इस दौरान तत्कालीन सीओए उपस्थित रहे।तत्कालीन सीओए इम्तियाज अंसारी ने बताया कि हम लोगो के कार्यकाल में मेला आयोजन में सीएम का आना और हम लोगो द्वारा मार्ट की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराना सार्थक सिद्ध होता नजर आ रहा है।आज लखनऊ से आई टीम ने मार्ट का निरीक्षण किया।हमे विश्वास है कि मार्ट की कमियां सीएम के आशीर्वाद से आवश्य दूर होगा।इस मौके पर उमेश गुप्ता, पीयूष बरनवाल, अनिल सिंह, राजेन्द्र मिश्रा, असलम महबूब, घनश्याम शुक्ला, इम्तियाज़ अंसारी, मसूद आदि लोग रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button