Mumbai news:इजा का 23 वां स्थापना दिवस 24 दिसंबर को मुंबई में मनाया जाएगा

नितिन शिंदे संपर्क प्रमुख महाराष्ट्र
मुंबई/महाराष्ट्र:आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन का 23वां स्थापना दिवस कार्यक्रम एवं आइडियल इंडिया मैगजीन का विमोचन 24 दिसंबर को मुंबई में संपन्न होगा। इस आशय की जानकारी आज आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन महाराष्ट्र के संपर्क प्रमुख डॉ नितिन शिंदे द्वारा सुपर फास्ट टाइम्स के माध्यम से दी गई। सुपर फास्ट टाइम्स के ब्यूरो चीफ नवी मुंबई भरत कुमार भानुशाली से बातचीत करते हुए श्री नितिन शिंदे ने कहा कि अपरिहार्य कारणों से दिनांक 19 नवंबर को होने वाले राष्ट्रीय स्थापना दिवस की तिथि में परिवर्तन करते हुए इस कार्यक्रम की तिथि 24 दिसंबर को कर दी गई है। महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष श्री शिवाजी रतन कांबले जी तथा जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता महाराष्ट्र श्री बालासाहेब पाटिल एवं अन्य प्रमुख पदाधिकारीयों से विचार विमर्श करने के उपरांत यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया की केंद्रीय संयुक्त प्रभारी अजय कुमार मिश्रा जी के मार्गदर्शन में हम इस कार्यक्रम को लेकर बहुत ही उत्साहित है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया यह कार्यक्रम बहुत ही अभूतपूर्व एवं शानदार होगा। श्री शिंदे ने सभी सदस्यों पदाधिकारी तथा सभी पत्रकार साथियों का आवाहन किया कि आप सभी लोग इस कार्यक्रम की सफलता के लिए तन मन धन से अभी से जुट जाएं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के बारे में भी उन्होंने चर्चा की और विश्वास व्यक्त किया कि हम महाराष्ट्र के वरिष्ठ राजनीतिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क में है। इस कार्यक्रम के लिए सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं वरिष्ठ अधिकारियों को भी निमंत्रित किया जाने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button