भदोही ईद-उल-फितर की नमाज के लिए वक्त हुआ मुकर्रर

जामा मस्जिद में रुअते हेलाल कमेटी की बैठक में लिया गया यह अहम फैसला

भदोही। ईद-उल-फितर की नमाज के वक्त को लेकर रविवार को नगर के तकिया कल्लन शाह मोहल्ले में स्थित जामा मस्जिद में रुअते हेलाल कमेटी की बैठक हुई। कमेटी के सदर हाफिज एवं हाजी परवेज उर्फ अच्छे मियां की सदारत में हुई बैठक में नमाज का वक्त मुकर्रर किया गया।
इस दौरान नगर के अजीमुल्लाह चौराहे वाली ईदगाह में पहली जमाअत हाफिज परवेज उर्फ अच्छे मियां 6:45 बजे, दूसरी जमाअत हाफिज मो.रेहान 7:30 बजे अदा कराएंगे। इसी तरह रेलवे स्टेशन रोड ईदगाह में हाफिज गुलाम मुस्तफा हबीबी 7:00 बजे, सिविल लाइन पवार हाऊस के पास वाले ईदगाह में हाफिज फहद अत्तारी 7:45 बजे, ईदगाह चौरी रोड हाफिज तबरेज अहमद 7:15 बजे, ईदगाह तालाब हाजी फरीदन आलमपुर हाफिज अशफाक रब्बानी 7:00 बजे, ईदगाह घमहापुर हाफिज अली रजा 7:15 बजे, ईदगाह फलाहे उम्मत गर्ल्स डिग्री कॉलेज हाफिज व कारी नजीर 7:00 बजे, मस्जिद रौजा गाजी मियां मर्यादपट्टी पहली जमाअत हाफिज शाहिद रजा 7:00 बजे, दूसरी जमाअत हाफिज रियाज 7:45 बजे, मस्जिद नाबीना शाह औराई रोड हाफिज महताब आलम हबीबी 7.00 बजे, मस्जिद गोरियाना मोहल्ला कारी गुलाम महमूद हबीबी 7.15 बजे, मस्जिद इत्तेहाद बाई पास श्हाबाबाद हाफिज महमूद अयाज 7.00 बजे, मोहम्मदी मस्जिद काजीपुर हाफिज परवेज अहमद 7:00 बजे व मस्जिद अहले हदीस कटरा बाजार मौलाना साजिद 7:15 बजे नमाज अदा कराएंगे।
इस मौके पर हाफिज अशफाक रब्बानी, हाफिज जाहिद अहमद, हाफिज गुलाम मुस्तफा हबीबी,
हाफिज शहजाद, हाफिज अली रजा, हाजी अहमद अंसारी, हाजी शहजादे अहमद, इद्रीश खां, जमील अंसारी नेता, लल्लन खां, शकील खां, इबरार अहमद, दानिश सिद्दिकी, हसीब खां व नेहाल हबीबी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button