आजमगढ़:मार्टीनगंज के फुलेश गांव में सोमवार को भाजयुमो की बैठक सम्पन्न

मार्टीनगंज-आजमगढ़:लालगंज संसदीय क्षेत्र के फुलेश गांव स्थित युवा भाजपा नेता प्रदुम्न मिश्र के पैतृक आवास पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की बैठक सम्पन्न हुई। कार्य क्रम का शुभारंभ कार्य क्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमों देवरिया व प्रदेश कार्य समिति सदस्य बिंदास पांडेय को युवा भाजपा नेता प्रदुम्न मिश्र के हाथों तथा पार्टी कार्य कर्ताओं के द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसके बाद कार्य क्रम के मुख्य अतिथि ने उपस्थित भाजयुमों के पदाधिकारियों को आगामी लोक सभा चुनाव के विषय में दिशा निर्देश दिया गया ।कार्य क्रम में आये हुए भाजयुमों जिला लालगंज के महामंत्री अंकुर राय ने भी उपस्थित लोगों को लोक सभा चुनाव में सफलता का मंत्र बताए। यह कार्य क्रम जिलाध्यक्ष भाजपा लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव एवम जिलाध्यक्ष भाजयुमों लालगंज पुष्कर मिश्र द्वय के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर गौरव मिश्र, देवेन्द्र चतुर्वेदी, सत्येंद्र मिश्र, रवि यादव, शेरु सिंह, अजीत गौतम ,अखिलेश यादव, शशांक शेखर मिश्र, पंकज राजभर, सुनील राजभर, विवेक साहू,शिवम गुप्ता, विष्णु गुप्ता, शुभम मिश्र आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button