गाजीपुर सर्व शिक्षा अभियान चलाकर शिक्षा से कोसों दूर रहे 20 बच्चों का किया गया एडमिशन:

साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार ने कई योजनाओं की ब्लॉक में किए शुरुआत

रिपोर्ट सुरेश पांडे

जखनिया गाजीपुर। भुडकुड़ा कोतवाली अंतर्गत अतिगावा बनवासी बस्ती में जखनिया खंड शिक्षा अधिकारी निर्लेंद्र चौधरी के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार के मौजूदगी में स्कूल चलो अभियान, नवीन प्रवेश उत्सव, विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं स्वीप योजना के तहत मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र अभिभावकों की उपस्थिति में 20 नवीन नामांकन किया गया ।इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार ने कहा कि नवीन नामांकित बच्चों को कॉपी ,पेन, पेंसिल सहित स्वच्छता के प्रति बच्चों एवं अभिभावकों को जागरूक किया गया। बनवासी बाहुल्य क्षेत्र में शत प्रतिशत बच्चों के नामांकन हेतु अभिभावकों एवं क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों से समाज में शिक्षा के महत्व को प्रसारित करने में सहयोग करने का आग्रह किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विशेष संचारी रोग अभियान के प्रति लोगों को जन जागरूकता का संदेश दिया ।बच्चों एवं अभियान में स्वच्छता के महत्व एवं उसके जीवन पर पढ़ने वाले प्रभाव के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान बच्चों को कॉपी, किताब, स्टेशनरी के साथ ही साबुन इत्यादि का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बनवासी बच्चों एवं अभिभावकों में काफी उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम के अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त कुमार ने स्वीप योजना के तहत मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदाता शपथ ग्रहण कराया गया ।अभियान के तहत आगामी लोकसभा चुनाव निर्वाचन के महा पर्व में सभी मतदाताओं के मतदान जरूर करने की अपील की गई। इस दौरान स्वच्छ लोकतंत्र में मतदाताओं की भागीदारी के महत्वपूर्ण बताया। इस मौके पर जखनिया खंड शिक्षा अधिकारी निर्लेंद्र चौधरी, जिला सामान्य सामुदायिक सहभागिता समग्र शिक्षा गाज़ीपुर अजीत राय ,शिक्षक संघ तहसील अध्यक्ष रामजन्म यादव ,राधेश्याम यादव, कैलाश यादव ,मनोज सिंह, मनीष पांडे, दिलीप पांडे ,आशीष सिंह ,देवेंद्र यादव ,अवनीश यादव, राणा रुद्र प्रताप ,कार्यक्रम के संचालन ए . आर. पी. राधेश्याम यादव ने की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button