भदोही। आंगनबाड़ी व सहायिका के द्वारा रैली को निकाल कर मतदाताओं को किया गया जागरूक
सभी खंड विकास स्तर पर महिला बाल विकास विभाग द्वारा निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली जिला कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में आंगनबाड़ी व सहायिकाओ द्वारा निकाली गई रैली

रिपोर्ट हैदर संजरी
भदोही है, अपना फर्ज निभाना है’’। सबकी सुनें, सब जानें। निर्णय अपने मन की मानें। हम भारत की नारी हैं, वोट के हक की बराबर अधिकारी हैं। अब महिलाएं वोट करने में सबसे आगे, वोट करेंगे शान से।”नारी शक्ति, लोकतंत्र की पहचान।महिला सशक्त, राष्ट्र समृद्धि का कारण!वोट देने से ही समाज में परिवर्तन!”महिला सक्षम, सरकार में सहायक!नारी नेतृत्व, समृद्ध भविष्य का मार्गदर्शन!”शिक्षित महिला, समृद्ध भारत का निर्माण!”नारी सम्मान, देश की शान,”महिला मतदान, लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा,. “वोट दें, समृद्धि में योगदान, “महिला सुरक्षित, समृद्धि सुनिश्चित,नारी उत्थान, राष्ट्र का समृद्धिशील भविष्य!” ,”वोट दो, महिला सशक्ति में योगदान करो, “महिला साकार, समृद्ध भविष्य की दिशा!, “नारी निर्णायक, देश का सार्थक भविष्य, “वोट देना, महिला समर्पण का प्रतीक,”महिला समर्थ, राष्ट्र समृद्धि में योगदान,”नारी उत्थान, विकास की ओर प्रगति, “वोट दो, समृद्ध भविष्य बनाओ,महिला शक्ति, लोकतंत्र का आधार,से पूरा जनपद गूंजायमान रहा। स्वीप नोडल अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी ने महिलाओं को प्रेरित व प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए सबकी भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। आज जीवन के सभी क्षेत्रों में महिलाओं ने प्रगति पथ पर आगे बढ़ते हुए नये कीर्तिमान स्थापित किये है। इसी क्रम में लोकसभा-2024 में भी महिलाए सशक्त व निर्णायक मतदाता के रूप में उभरेंगी। उन्होंने महिलाओं के शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि एक शिक्षित नारी ही अपने जीवन सहित समाज व राष्ट्र के हित में सही फैसले लेते हुए अपना योगदान स्थापित करती है। उन्होंने कहा कि संविधान ने आपको मताधिकार का हक दिया है इसका निर्भीक होकर प्रयोग करें।



