भदोही ईदगाह में पड़ी गई ईद की नमाज़, नमाजियों ने मांगी अमन-चैन की दुआ

रिपोर्ट हैदर संजरी

भदोही। जिलेभर में ईद का पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ईदगाह व मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। नमाजियों ने नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी। ईद उल फितर के मौके पर लोगो ने नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। भदोही में अजिमुल्लाह चौराहे पर स्थित ईदगाह में पहली जमात 6.45 बजे हाफिज परवेज अच्छे ने और दूसरी जमात 7.30 बजे हाफिज ने नमाज पढ़ाई। सुबह लोग नहा धोकर नए कपड़े पहन कर ईदगाह पहुंचने लगे थे। सिविल लाइंस ईदगाह, ईदगाह हाजी फरीदन, मैदान फलाहे उम्मत डिग्री कालेज, घमहापुर ईदगाह, ईदगाह नाबीना शाह, ईदगाह स्टेशन रोड, ईदगाह चौरी रोड, मसजिद रौजा गाजी मियां में एक एक जमात में नमाज हुई। लगभग 8.30 बजे तक अधिकतर ईदगाहों में नमाज खत्म हो चुकी थी। इसके बाद शहर में ईद मिलन का दौर शुरू हुआ। पर्व के मद्देनजर नगर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क रहा। हर चौराहे पर पुलिस तैनात थी। नमाज के चलते मेनरोड पर सुबह छह से नौ बजे तक यातायात प्रतिबंधित कर दिया गया था। अजीमुल्लाह चौराहे के पास लगे नगर पालिका के कैंप में बैठकर जिलाधिकारी विशाल सिंह, एएसपी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भदोही, पालिका के सभासद और कर्मचारियों ने ईद की बधाई दी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button