भदोही:सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में लगा रहा भक्तों का तांता, विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने किया बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक
Bhadohi news :On Sawan Shivratri, devotees thronged the Shiva temples, performed Jalabhishek of Baba Bholenath after performing worship according to the rituals
भदोही। कालीन नगरी भदोही में सावन की शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने शिवालयों में दर्शन-पूजन किया। नगर और आस-पास के गांवों के शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।इस दौरान पंडित रविंद्रनाथ दुबे ने बताया कि सावन की शिवरात्रि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। हर माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को शिवरात्रि आती है। सावन महीने की शिवरात्रि को विशेष फलदायी माना जाता है। महाशिवरात्रि की तरह इस दिन भी अक्षय पुण्य मिलता है। मान्यता है कि सावन में भगवान शिव परिवार सहित पृथ्वी पर विराजते हैं। इसलिए इस दिन भगवान की विशेष पूजा का विधान है। जो लोग पूरे सावन में पूजा नहीं कर पाते, वे शिवरात्रि के दिन सच्चे मन से आराधना करें तो उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दौरान कांवरियों ने भी बड़ी संख्या में शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जगह-जगह पुलिस बल तैनात है। मंदिर परिसरों और कांवड़ मार्ग पर साफ-सफाई, पेयजल और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था की गई है।