न पा चेयरमैन व सभासदों ने केक काटकर नगर विकास मंत्री का मनाया जन्मदिन

रिपोर्टर संजय सिंह

 

रसड़ा (बलिया) रसड़ा आदर्श नगर पालिका रसड़ा में गुरूवार को प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री एके शर्मा के जन्मदिवस मनाया गया।

चेयरमैन विनयशंकर जायसवाल ने सभासदों एवं कर्मचारियों संग केक काटकर नगर विकास मंत्री के दीर्घायु होने की कामना की।इसके साथ ही नगर के विकास के लिए अपेक्षा की। इस अवसर पर सभासद अशोक जायसवाल, ओंकारेश्वर सिंह, रिंकू सिंह, डब्लू अंसारी, डब्लू सिंह, श्रवण गुप्ता, अंजनी तिवारी, श्रवण सिंह, प्रदीप कुमार गुप्ता, आदित्य गुप्ता, खुर्शीद अहमद, संजीत कुमार, प्रिंस सिंह, सानू और समस्त सभासद एवं नपा कर्मचारी मौजूद रहे।

 

आदर्श नगर पालिका में नगर विकास मंत्री के जन्मदिवस पर केक काटते चेयरमैन विनयशंकर जायसवाल व अन्य।

Related Articles

Back to top button