आजमगढ़:दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बनाकर धमकी देने वाला गिरफ्तार
आजमगढ़: तहबरपुर थाने दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बनाकर धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।थाना तहबरपुर पर वादिनी / पीड़िता ने लिखित दिया कि विपक्षी विवेक कुमार पुत्र तुरन्ती राम सा0 धरसन थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ द्वारा वादिनी को शादी का झांसा देकर सम्बन्ध बनाया गया तथा अश्लील वीडियों बनाकर धमकी दी गयी, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 63/2024 धारा 376/506 भादवि व 67ए आईटी एक्ट विरूद्ध 1. विवेक पुत्र तुरन्ती निवासी ग्राम धरसन थाना कन्धरापुर जिला आजमगढ 2. गौतम पुत्र शिवप्रसाद ग्राम बिडहर दुर्वाषा आजमगढ़ पंजीकृत होकर विवेचना निरीक्षक श्री राकेश कुमार सिंह द्वारा संपादित की जा रही है। बुधवार को व0उ0नि0 संजय सिह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त विवेक कुमार पुत्र तुरन्ती राम सा0 धरसन थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ को बसही जरमजेपुर अन्डर पास से समय 22.05 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया व आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।