पति के इंतजार में पहुंची थाने दो बीवियां,तीसरी बीवी के साथ आराम फरमाते मिले मौलाना,जाने पूरा मामला….

रिपोर्ट अशहद शेख

यूपी की राजधानी लखनऊ में एक हैरान कर देने वाला सामने आया है। यहां मौलाना के इंतजार में एक नहीं बल्कि दो-दो बीवियां थाने पहुंच गईं। मौलाना जब घर नहीं पहुंचे उनकी खोजबीन में दोनों बीवियों ने पुलिस को सहारा लिया।शौहर की खोजबीन के लिए दोनों बीवियों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई। इसके बाद पुलिस ने अपनी छानबीन शुरू की। छानबीन के दौरान मौलाना जहां मिले उसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। दरअसल मौलाना की जब खोजबीन शुरू हुई तो उसकी लोकेशन दूसरे शहर में मिली। पुलिस जब वहां पहुंची तो मौलाना अपनी तीसरी बीवी के साथ आराम फरमाते मिले। इसके बाद पुलिस ने मौलाना को पकड़कर उसकी पहली पत्नी के हवाले कर दिया। ये मामला पूरे क्षेत्र में अब चर्चा का विषय बना हुआ है।मामला सआदतगंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार 16 फरवरी को मौलाना मंजर अली अचानक से अपने घर से कहीं गायब हो गए थे। उसकी पहली बीवी काफी देर तक इंतजार करती रही लेकिन मौलाना घर वापस नहीं पहुंचे। इसके बाद मौलाना की खोजबीन शुरू की गई लेकिन फिर कुछपता नहीं चला। फिर मौलाना की पहली बीवी सीधे सआदतगंज थाने पहुंची और अपने शौहर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी दौरान एक और महिला उसी थाने में पहुंच गई। जैसे ही महिला ने मंजर अली का नाम लिया तो वहां खड़ी मंजर अली की पहली पत्नी सन्न रह गई। दूसरी महिला ने भी मंजरी अली को अपना शौहर बताया और गुमशुदगी दर्ज कराई। पूछताछ में पता चला है कि दोनो महिलाएं मंजर अली की बीवी हैं। पुलिस ने मौलाना की खोजबीन के लिए टीम बनाई। दोनों महिलाओं ने पुलिस को मौलाना क नंबर दिया। पुलिस ने मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर डालकर उसकी लोकेशन ट्रेस की थी तो मोबाइल गोंडा जिले में पाया गया। पुलिस लोकेशन पर पहुंची तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गई। मौलाना दोनों बीवियों को छोड़कर अपनी तीसरी बीवी के साथ रह रहे थे। इसके बाद पुलिस ने मौलाना को पकड़ा और लखनऊ ले आई। पुलिस ने पहली पत्नी को बुलाकर मौलाना को उनके हवाले कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button