नमाज पढ़ने पर 200 लोगों पर UP पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा,पुलिस अधीक्षक ने कहीं ये बात,ये है पूरा मामला

रिपोर्ट अशहद शेख

यूपी/मेरठ: दिल्ली रोड पर ईदगाह परिसर के बाहर रास्ता रोकने और सड़क पर नमाज पढ़ने के आरोप में 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. सभी वीडियो पुलिस के पास हैं और उसी के आधार पर लोगों की पहचान कर मामले में आरोपी बनाया जाएगा। पिछले साल भी सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर मामला दर्ज किया गया था। ईद की नमाज सड़कों पर न हो, इसके लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कड़े इंतजाम किये थे. एक दिन पहले ही केस दर्ज करने की चेतावनी भी दी गयी थी. इसके बावजूद गुरुवार की सुबह बड़ी संख्या में नमाजी ईदगाह पहुंचे। परिसर में जगह न मिलने पर नमाजी नमाज अदा करने के लिए दिल्ली रोड की ओर चले गए। पुलिस ने नमाजियों को दिल्ली रोड से हटाने की कोशिश की, जिस पर उन्होंने एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह और सीओ कैंट प्रकाश चंद के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।(UP/Meerut: A case has been registered against 200 people for blocking the way and offering road prayers outside the Eidgah complex on Delhi Road. All the videos are in the possession of the police and on the basis of the same, people will be identified and charged in the case. Last year, a case was also registered over street prayers. Police and administrative authorities had made strict arrangements to ensure that Eid prayers were not held on the streets. They were also warned to file a case a day earlier. Despite this, a large number of worshipers arrived at the Eidgah on Thursday morning. Failing to find space in the premises, the worshipers moved towards Delhi Road to offer prayers. Police tried to remove the worshipers from Delhi Road, whereupon they shouted murdabad slogans against SP City Ayush Vikram Singh and CO Cantt Prakash Chand. Everyone forcibly stopped traffic on the road and prayed. His video was taken by the police. After consultation with senior officials, a case was registered against 200 unidentified worshipers at Railway Road police station on Friday. They will be identified from the video and charged in the case. The case will also be monitored by senior officials.SSP Rohit Singh Sajwan said the police behaved rudely during the prayers. Action has been taken against roadblocks and street prayers. The video was also circulated on internet media. Police have taken action after the matter reached Lucknow.सभी ने जबरन सड़क पर यातायात रोक दिया और प्रार्थना की. उनका वीडियो पुलिस ने ले लिया। आला अधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद शुक्रवार को रेलवे रोड थाने में दरोगा रामअवतार की ओर से 200 अज्ञात नमाजियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। वीडियो से उनकी पहचान कर मामले में आरोपित किया जायेगा. मामले की निगरानी आला अधिकारी भी करेंगे।एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि नमाज के दौरान पुलिस ने अभद्र व्यवहार किया। रास्ता रोकने और सड़क पर नमाज पढ़ने वालों पर कार्रवाई की गई है. यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी प्रसारित किया गया। मामला लखनऊ तक पहुंचने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button