खेल और कला के प्रमुखों द्वारा आजमगढ़ के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कीगई विदाई
रिपोर्ट:रोशन लाल
बिलरियागंज/आजमगढ़: आजमगढ़ 16 अप्रैल 2024।मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार सिंह का आजमगढ़ से अलीगढ़ स्थानांतरण होने पर खेल और कला क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाले आजमगढ़ के खेल संरक्षक के० एम० श्रीवास्तव, एवं बैडमिंटन के अंतरराष्ट्रीय अंपायर एवं आजमगढ़ के कोच करन श्रीवास्तव एडवोकेट,अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत और जय चित्रांश आजमगढ़ के संयोजक अरविंद चित्रांश,व्यावसायिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता ऋषि यादव और हाईकोर्ट के एडवोकेट विवेक श्रीवास्तव आदि लोगों ने अंगवस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह प्रदान कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आवास रैदोपुर पर भावपूर्ण विदाई किये।
अरविंद चित्रांश ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार सिंह,अतिव्यवहार कुशल,न्यायप्रिय और खुद एक बैडमिंटन के अच्छे खिलाड़ी हैं, खेल,कला,साहित्य और भारतीय संस्कृति आपकी रग रग में बसा है, जाते-जाते मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आजमगढ़ के खेल संरक्षक के० एम० श्रीवास्तव और तमाम पदाधिकारीयों से यह कह गए की आजमगढ़ से मेरा गहरा लगाव है,आप लोग मुझे बराबर याद आएंगे,