रमाशंकर राजभर को लोकसभा क्षेत्र सलेमपुर से सपा का प्रत्याशी बनाये जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी

सिकंदरपुर(बलिया)71लोकसभा क्षेत्र सलेमपुर से समाजवादी पार्टी द्वारा रामाशंकर राजभर को सपा उम्मीदवार घोषित होने पर सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व समर्थकों में हर्ष व्याप्त है। कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मना रहे हैं।बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा पूर्व सांसद रामाशंकर राजभर को सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से सपा उम्मीदवार घोषित किया गया है।रामाशंकर राजभर को इंडिया गठबंधन के तहत लोकसभा 71 सलेमपुर से प्रत्याशी बनाये जाने पर समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव जितेश कुमार वर्मा व समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव सतीश यादव गोलू ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।बता दें कि देवरिया जिले के रूद्रपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम शिवपुर निवासी सपा उम्मीदवार रमाशंकर राजभर गोरखपुर विश्वविद्यालय से स्नातक हैं और वे वर्ष 2009 के चुनाव में बसपा सलेमपुर से सांसद रह चुके हैं। वर्ष 2009 के चुनाव में रमाशंकर राजभर ने मौजूदा भाजपा सांसद रविंद्र कुशवाहा के पिता हरि केवल प्रसाद को पराजित किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button