ड्रग इंस्पेक्टर के पहुंचने से मचा हड़कंप हड़कंप

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी
फेफना (बलिया)। स्थानीय कस्बा में ड्रग इंस्पेक्टर सिद्धेश्वर शुक्ल के पहुंचते ही मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। कुछ मेडिकल दुकानों पर पहुंचने की भनक लगते ही अन्य दुकानदार धड़ाधड़ मेडिकल स्टोर बंद कर खिसक गये। अशोक मेडिकल स्टोर, प्रभा मेडिकल स्टोर पर पहुंचे ड्रग इंस्पेक्टर ने कहा कि दवा का रख रखाव, प्रतिबंधित दवाओं से परहेज़ करना, दवा बिल के हिसाब से खरीदने व बेचने के साथ ही मेडिकल स्टोर में लाइसेंस लगाये। इस दौरान वरिष्ठ लिपिक रवि पांडेय भी मौजूद रहे।



