बीजेपी प्रत्याशी ने सिकंदरपुर क्षेत्र में किया जनसंपर्क लोगों से मांगा समर्थन

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी
सिकंदरपुर(बलिया)जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे उम्मीदवार अब घर-घर पहुंचकर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए आशीर्वाद ले रहे हैं।सलेमपुर के निर्वतमान लोकप्रिय सांसद व बीजेपी प्रत्याशी रविन्द्र कुशवाहा मंगलवार को समर्थकों के साथ सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के विधानसभा सिकंदरपुर मुहल्ला बढा रवीश श्रीवास्तव पूरा पर अखिलेश वर्मा रामजी वर्मा के बाजार मोड़ संजय शर्मा व *ओमकार चन्द सोनी जी के प्रतिष्ठान जेवर कोठी पर*उसके बाद नन्हूल में घर-घर दस्तक देकर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया यहां उन्होंने अपने समर्थन में वोट मांगे।भाजपा प्रत्याशी रविन्द्र कुशवाहा ने समर्थकों के साथ मां जल्पा मंदिर पहुंच दर्शन कर आशीर्वाद लिया। वहीं वहां उपस्थित पुजारी से सानिध्य प्राप्त की।इस दौरान उन्होंने वार्ता के दौरान केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते कहा कि बीते 10 वर्षों से देश व प्रदेश में भाजपा सरकार ने हर वर्ग के लोगों के लिए बेहतर काम किया है भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य, पेयजल, शिक्षा, सड़क सहित सभी मूलभूत सुविधाओं को फोकस कर आम लोगों के हित में विकास कार्य किया है।आगे कहा कि पीएम मोदी देश के लिए लड़ रहे हैं वो पूरे विश्व में भारत को मान सम्मान दिला रहे हैं. भारत की पहचान बना रहे हैं. ऐसा विकसित भारत बना रहे हैं, जो हमारी आने वाली पीढ़ी का भविष्य निर्माण करेगा विपक्ष के पास कोई ऐसा नेता नही है जो देश के विकास के लिए सोचा जबकि पीएम मोदी ने न केवल देश को मजबूत किया बल्कि देश की सेना को भी मजबूत किया. माता-बहनों को सम्मान दिलाया और उनके अधिकारों की सुरक्षा की. विपक्ष का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन है, यह तो बताएं? मगर जैसे ही वो नाम लेंगे, वो कागज की तरह बिखर जाएंगे. उनका न कोई नेता, न कोई विजन है. उनका एक ही एजेंडा है कि पीएम मोदी को हटाओ. उन्होंने दावा किया कि नरेंद्र मोदी तीसरी पारी में भी प्रधानमंत्री बनने वाले हैं.क्यों कि इस देश को मोदी की गारंटी पर विश्वास है।इस दौरान पूर्व विधायक भगवान पाठक, समाजसेवी गनेश प्रसाद सोनी,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अखिलेश सिंह गुडडू, हरि भगवान चौबे, सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह,पूर्व चेयरमैन रविन्द्र वर्मा, अखिलेश वर्मा, ओमकार चन्द सोनी उर्फ संटू,लाल बचन,रामजी वर्मा,सुधाकर सिंह,मैनेजर चौहान मुन्ना सिंह सेंगर अशोक शर्मा सुनील गुप्ता अखिलेश वर्मा अजय सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



