मां कपिलेश्वरी भवानी मंदिर में भक्तों ने किया हवन पूजन

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी

फेफना (बलिया)। कपूरी स्थित मां कपिलेश्वरी भवानी मंदिर प्रांगण में रामनवमी के अवसर पर बुधवार की सुबह से ही दर्शन पूजन हेतु श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। गैर जनपद तथा दुर दराज से आए श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में मत्था टेका। वहीं, मंदिर प्रांगण में प्रसाद की दुकाने सजी रही। भक्तों ने मां कपिलेश्वरी भवानी का दर्शन पूजन करने के बाद पुरोहित प्रमोद पाण्डेय से व्रत की पूर्णाहुति कराया। इधर, महिलाओं ने मंदिर प्रांगण में कराह चढ़ाया गया तथा विभिन्न प्रकार के गीत गाकर परिवार के कुशल मंगल की कामना की। नौ दिवसीय अखंड हरिकीर्तन की पूर्णाहुति पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। वेदा इंफ्रास्ट्रक्चर द्वारा प्रसाद वितरण का क्रम जारी रहा। हरिकीर्तन तथा भंडारे के आयोजक भैया मुन्ना बहादुर अपनी टीम के साथ पूरी तन्मयता से श्रद्धालुओं की सेवा में लगे रहे। शाम के समय मंदिर प्रांगण में भव्य मेला लगा, जिसमें दर्जनों गांवो के लोग शामिल हुए। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय रहा। श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन के उपरांत चाट छोला, जलेबी, चाऊमीन, आइसक्रीम का लुफ्त उठाया। खेल खिलौने की दुकानों पर बच्चों को भीड़ लगी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button