बस-ट्रक के टक्कर के बाद बस के ऊपर पलटा ट्रक,पांच लोगों की मौत,दर्जनों घायल

यूपी के लखनऊ-गोरखपुर राजमार्ग पर अयोध्या में शुक्रवार (21 अप्रैल) रात को एक भीषण सड़क हादसा हो गया,यहां बूथ नंबर 4 पर एक ट्रक और बस की जोरदार टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई है,कई लोग घायल भी हुए हैं,घायलों को मेडिकल कॉलेज और जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है,घायलों में 10 की हालत अति गंभीर बनी हुई है।जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने हादसे में छह लोगों के मारे जाने की बात कही है।सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है, सीएमओ ने ट्वीट कर यह बात कही. सीएम ने जिला प्रशासन को सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने और उनका सभी इलाज करने के निर्देश दिए हैं।एक बस यात्री के अनुसार लखनऊ से जहांगीरगंज जा रही प्राइवेट बस विपरीत दिशा से दूसरी पटरी पर आ रहे ट्रेलर के पार होने की प्रतीक्षा कर रही थी।पटरी बदलने के लिए अयोध्या के बूथ नंबर 4 के पास जैसे ही रुकी, सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. ट्रेलर की गति इतनी तेज थी,कि वह बस पर उलट गई,इस दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में बस यात्री हताहत हो गए, बस यात्री ने यह भी बताया कि बस की सभी सीटें फुल थीं और 12 से 15 यात्री खड़े थे।सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने 10 एंबुलेंस घटनास्थल पर भेजी और एसडीआरएफ सहित अन्य सुरक्षाबलों ने डेढ़ घंटे के रेस्क्यू के बाद मृतकों को बाहर निकाला और घायलों को चिकित्सा के लिए भिजवाया. मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अनुसार मृतकों की संख्या 5 है और घायलों को मेडिकल कॉलेज और जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जिनमें कई गंभीर अवस्था में हैं।रेस्क्यू के समय में जिलाधिकारी नीतीश कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित जिले के सभी उच्च अधिकारी मौजूद रहे।अयोध्या के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय राजा के मुताबिक सड़क हादसे का शिकार हुए सात लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. करीब 40 से ज्यादा लोग घायल हैं।According to Ayodhya’s Chief Medical Officer Dr. Ajay Raja, seven people who were victims of the road accident have died so far. More than 40 people are injured.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button