धूमधाम से मनाया गया मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी

 

बलिया।रामनवमी के पावन बेला में ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में श्री राम जानकी मंदिर पर भगवान श्री राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।जिस में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जैसे ही दिन का 12 बजा भगवान प्रकट हुए और चारों तरफ घंटा घड़ियाल बजने लगा।इस अवसर पर मंदिर के पुजारी द्वारा भगवान का आरती एवं पूजन किया गया।इस दौरान मौजूद कलाकारों द्वारा भगवान का सोहर एवं चैता का गायन किया गया जिसका भीड़ ने जम कर आनन्द उठाया।मंदिर के व्यवस्थापक संजय मिश्रा के की तरफ से भंडारे एवं प्रसाद का वितरण किया गया।भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश महासचिव राजेश कुमार मिश्र,जिला अध्यक्ष रिंकू दूबे, मंडल प्रभारी ओमप्रकाश पांडेय, करूणेश पांडेय,सत्येंद्र पांडेय,विष्णु कुमार मिश्र,सत्य प्रकाश ओझा, जितेंद्र तिवारी, विपुल चौबे ,राम जी चौबे आदि व्यवस्था में लगे रहे। इस अवसर संगठन के तमाम पदाधिकारी गण एवं हजारों की संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button