संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजनों को रो रोकर हुआ बुरा हाल*

रिपोर्ट : अजित कुमार सिंह” बिट्टु जी
सहतवार (बलिया)। क्षेत्र के ग्राम सभा चांदपुर नई बस्ती में संदिग्ध स्थिति में एक 40 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। सहतवार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया ।
बताया जा रहा है कि सहतवार थाना क्षेत्र के चांदपुर नई बस्ती निवासी मुकेश चौरसिया 40 वर्ष पुत्र शिवनाथ चौरसिया की शुक्रवार की सुबह 3 बजे करीब अचानक तबीयत खराब हो गयी।आनन फानन में घर के लोग ईलाज के लिए बलिया हास्पिटल ले गये। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस बारे में सहतवार थानाध्यक्ष विकास पांडे से पूछे जाने पर बताया कि उसके ससुर के आशंका है कि जहर दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद जो रिपोर्ट आएगा वैसे कार्रवाई की जाएगी । मुकेश की तीन लड़की है। मुकेश की मौत से परिवार के लोगों की रो रोकर बुरा हाल हो गया है।



