बसपा ने भदोही लोकसभा सीट से अतहर अंसारी को बनाया उम्मीदवार

रिपोर्ट: सुरेश चंद पांडे

भदोही।बसपा ने यूपी की भदोही सीट से अपने प्रत्‍याशी का एलान कर द‍िया है। बसपा ने भदोही से अतहर अंसारी को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें अतहर अंसारी की पत्नि नरगिस अतहर बसपा से भदोही नगर पालिका की अध्यक्ष है।
बसपा ने नए चेहरे पर भरोसा किया है। अतहर अंसारी का यह लोस का पहला चुनाव है। भदोही से चुनाव लड़ने के लिए वह लंबे समय से प्रयासरत रहे।

 

बसपा ने प्रेस विज्ञिप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। इस सीट से टीएमसी पहले ही ललितेशपति त्रिपाठी और भाजपा ने डॉ विनोद कुमार बिंद को मैदान में उतारा चुकी है। इस लिहाज से यहां मामला काफी रोचक देखने को मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button