संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

सिकंदरपुर(बलिया)सीओ सर्किल अंतर्गत थाना खेजुरी दिन में घर से निकला 24 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया परिवार वालों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार खेजुरी निवासी रहने वाले जितेंद्र कुमार सिंह के पुत्र दुर्गेश कुमार सिंह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया।जितेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा दुर्गेश 16 अप्रैल को सुबह 10 बजे किसी कार्य के लिए घर से निकला लेकिन शाम को साढ़े छह बजे तक भी घर वापस नहीं आया तो अपने फोन से उसके पास काल की तो उसका फोन बंद आया रात आठ बजे तक भी दुर्गेश घर नहीं आया तो उन्होंने आस पास की कालोनी, रिश्तेदारी व जान पहचान वालों के यहां पता किया, परंतु बेटे का वहां भी कोई सुराग नहीं चल सका और लगातार उसका फोन भी बंद आ रहा है।परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है।

Related Articles

Back to top button