स्कूल चलो अभियान व मतदाता जागरूकता अभियान की निकाली गई रैली

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स
गड़वार (बलिया)शिक्षा क्षेत्र गड़वार के खड़ीचा ग्राम सभा के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्र- छात्राओं व शिक्षकों ने स्कूल चलो अभियान व मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से क्षेत्र में भ्रमण कर स्कूली बच्चों ने क्षेत्र में घूम घूम कर सभी बच्चों को स्कूल भेजने और 1 जून को मतदाताओं को मतदान करने की अपील की। बच्चों ने ” हम सबने ठाना है,स्कूल हमें जाना है। सब बढ़े स्कूल चले। जागे है जगाना है। सभी मतदाताओं को मतदान करना है। “भैया बहना भूल न जाना,सभी बच्चों को स्कूल है आना” आदि गगनभेदी नारों के साथ क्षेत्र में बच्चे एवं शिक्षक मतदान करने की अपील करते हुए रैली में चल रहे थे।वहीं 6 से 14 वर्ष के बच्चों का नामांकन शत प्रतिशत कराने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया। इस अवसर पर दयाशंकर पुष्कर, शाहनवाज खान,गोविंद लाल जायसवाल, ललित मोहन सिंह,सतीश कुमार सिंह,शशि सिंह, मुशीर आलम, संजय,मेनका, बृजबिहारी यादव आदि मौजूद रहे।



