टूटी हुई पुलिया दे रही दुर्घटना का दावत

रिपोर्ट सुरेश पांडे
दुल्लहपुर गाजीपुर । दुल्लहपुर बाजार के पश्चिम छोर पर देवा से सुल्तानपुर की तरफ जा रहे रोड के बीच चौराहा बना हुआ है यह चौराहा NH 29 से सटा हुआ है इस चौराहे से रोजाना हजारो लोगो का आवागमन लगा रहता है ठीक चौराहे पर नई पुलिया का निर्माण PWD के द्वारा किया गया लेकिन यह पुलिया 15 दिन के अंदर ही टूटकर ध्वस्त हो गई जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है क्योकि इसी चौराहे से होकर हास्पिटल. इंटर कालेज डिग्री कालेज कान्वेंट स्कूल पर पढने के लिए सैकड़ो छात्र निजी व स्कूल के वाहनो से आते जाते है कभी कभी टूटी हुई पुलिया मे गाड़ी का पहिया फस जाने से परेशानी का सामना करना पड़ जाता है जिससे कभी भी यह पुलिया बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है जिससे क्षेत्र के लोग काफी नाराज है



