थाना दुबहड़ पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया
युवक के पास से अवैध चमंचा और जिन्दा कारतूस

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम
बलिया। थाना दुबहड पुलिस द्वारा अवैध तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस.315 बोर के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार ।
पुलिस अधीक्षक बलिया देव रंजन वर्मा के निर्देशन में अपराध एंव अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल मार्गदर्शन में थाना दुबहड़ पुलिस को मिली सफलता ।
पुलिस टीम के उ0नि0 विश्वदीप सिंह मय हमराही द्वारा मुखबिरी सूचना पर अभियुक्त रम्भू यादव पुत्र शिवजी यादव नि0 कंशपुर दीयर थाना कोतवाली जनपद बलिया उम्र 24 वर्ष* को थाना दुबहड़ क्षेत्र अन्तर्गत जनाड़ी चौराहा से समय करीब 19.10 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ ।
अभियुक्त के विरूद्ध थाना दुबहड पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभि0 का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है ।
मु0अ0स0 73/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना दुबहड़ जनपद बलिया



